Monday 26 September 2011

नम आँखें ...


आज इन आँखों में नमी सी है,
ख्याल किसका है, कमी किसकी है |

अक्श उभरता है मिटता है 
इन बोझिल पलकों में,
कुछ यकीन नहीं ये तशवीर किसकी है |

बंद आँखों से
इस  तरह डूबता हूँ
समंदर की गहराइयों में,
न मालूम  पड़ता है कि
दूर छितिज में तैरती वो नाव  किसकी है |

आज इन आँखों में नमी सी है,
ख्याल किसका है कमी किसकी है |

1 comment: